Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झूठी खबर फैलाना भारी पड़ा… 108 एंबुलेंस के ड्राइवर–अटेंडर गिरफ्तार…

Author Picture
Sub Editor
Apr 10, 2024 9:00 PM IST

[inb_subtitle]

झूठी खबर फैलाना भारी पड़ा... 108 एंबुलेंस के ड्राइवर–अटेंडर गिरफ्तार...
— झूठी खबर फैलाना भारी पड़ा... 108 एंबुलेंस के ड्राइवर–अटेंडर गिरफ्तार...

—Advertisement—

खंडवा में रविवार को हनुमंतिया टापू बैक वाटर में चार युवकों के डूबने की झूठी खबर फैलाने वाले 108 एंबुलेंस के ड्राइवर और अटेंडर ही निकले। पुलिस ने झूठी खबर फैलाने के आरोप में 108 एंबुलेंस के दो अटेंडर और दो ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इन लोगों ने अपने एंबुलेंस वाहन को धोने के लिए ही फर्जी सिम कार्ड की मदद से आपातकालीन 108 पर फोन किया था। रविवार सुबह 11:00 बजे आपातकालीन 108 पर सूचना आई की हनुमंतिया टापू में इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर में चार लोग डूब गए हैं। सूचना पाते ही जावर और खंडवा से दो 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर रवाना हुई। तत्काल ही यह सूचना डायल 100 पुलिस को भी पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने इस खबर को गंभीरता से लेते हुए मूंदी थाना क्षेत्र की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को की घटना स्थल पर भेजा।

लगभग 6 घंटे सर्चिंग करने के बाद भी पुलिस टीम कुछ नहीं मिला। पुलिस ने कॉल करने वालों को भी रिटर्न कॉल किया लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से झूठी खबर फैलाने वालों को पकड़ा तो वह खंडवा और जावर में तैनात 108 एंबुलेंस के ड्राइवर और कंडक्टर ही निकले। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि एंबुलेंस वाहन धोने के लिए ही उन्होंने झूठी सूचना 108 नंबर पर की थी। पुलिस ने इनके खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने का मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज