Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चार दिन से लापता पत्रकार का खेत मे मिला शव मोबाइल बाइक मौके से गायब

Author Picture
Sub Editor
Apr 20, 2024 10:03 PM IST

[inb_subtitle]

चार दिन से लापता पत्रकार का खेत मे मिला शव मोबाइल बाइक मौके से गायब

—Advertisement—

पत्रकार विक्रमसिंह चावडा की लाश शनिवार को इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के नजदीक राजगढ़ से भोपावर कच्चे मार्ग पर सड़क किनारे खेत में देखी गई है। पिछले तीन दिनों से विक्रम लापता थे, जिन्हें अंतिम बार रिंगनोद की और जाते हुए देखा गया था। जिसका सीसीटीवी भी पुलिस ने प्राप्त कर लिया है। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर व अस्पताल पहुंचे, इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राहगीरों की सूचना पर राजगढ पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरु की गई है। हालांकि शुरुआती जांच के अनुसार शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में बारीकि से पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

दरअसल राजगढ़ निवासी विक्रम पिता प्रेमसिंह चावड़ा 17 अप्रैल को घर से बाइक, लेकर निकले थे, सुबह करीब 9 बजे बाजार से घर पर सामान लाकर दिया। इसके बाद से ही विक्रम नहीं लौटे, परिजनों ने फोन पर संपर्क किया तो वो भी बंद निकला। परिजन तुरंत हरकत में आए व राजगढ पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरु की। राजगढ़ पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देखे, जिसमें एक रोड पर जाते हुए विक्रम नजर आए है। चौथे दिन विक्रम का शव मिला हैं, परिजन सहित रिश्तेदार घटना को हत्या बताकर पुलिस से जांच की मांग कर रहे है। क्योंकि मृतक का मोबाइल सहित बाइक अभी तक पुलिस को नहीं मिली हैं।

चार दिन से लापता पत्रकार का खेत मे मिला शव मोबाइल बाइक मौके से गायब

मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजय रावत के अनुसार परिजनों की सूचना के बाद से ही विक्रम की तलाश की जा रही थी, अब खेत में शव मिला है। पीएम करवाया गया हैं, जिसकी रिपोर्ट आना शेष है। मामले की जांच जारी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज