Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ओंकारेश्वर में सेल्फी लेते समय इंजीनियरिंग के छात्र गिरा नर्मदा नदी में हुई मौत तलाश जारी

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 18, 2024 10:26 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ओंकारेश्वर में सेल्फी लेते समय इंजीनियरिंग के छात्र का पैर फिसला…नर्मदा के 250 फीट गहरे पानी में डूबा छात्र…दोस्तों के साथ घूमने आया था ओंकारेश्वर … लगातार गोताखोर युवक की कर रहे तलाश.

खण्डवा जिल के ओंकारेश्वर में एक इंजीनियरिंग के छात्र ने सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। वह अपने दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर घूमने आया था। चक्रतीर्थ घाट पर इंजीनियरिंग छात्र चट्टान पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह नर्मदा नदी में गिर गया। जहां वह गिरा वहां नदी में करीब 250 फीट गहरा पानी हैं। रेस्क्यू कार्य में लगे गोताखोर दिनभर उसे तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला।

मांधाता पुलिस के अनुसार इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज के द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाला पार्थ पिता हरि मोहन अग्रवाल (19) दोस्तों के साथ घूमने आया था। रात 11 से साढ़े 11 बजे के बीच वह चट्टान से फिसलकर नर्मदा नदी में गिर गया। साथी लड़के-लड़कियों ने शोर मचाया। घाट के पास एक दुकान संचालक मौके पर पहुंचा। साथियों ने पार्थ के डूबने की सूचना उसे दी। उसके बाद पुलिस तक खबर पहुंची।

हालांकि रात होने के कारण उसे ढूंढने के लिए रेस्क्यू कार्य नहीं हो पाया। सुबह साढ़े 7 बजे से होमगार्ड की टीम व गोताखोरों ने छात्र को पानी में तलाश शुरू की। 11 घंटे तक गोताखोरों ने 1 किलोमीटर के दायरे में उसे तलाशा। लेकिन उसका पता नहीं चला है। गोताखोर कैलाश बोरकरे ने घटना के बारे में बताया कि पार्थ चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इस बीच उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया। फिलहाल मांधाता थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज