Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

किसान खेत में चला रहा था हल पीछे से पहुँच गए कलेक्टर सिंगरौली सुनी किसान की समस्याएं

Author Picture
Sub Editor
Jul 18, 2024 7:37 PM IST

[inb_subtitle]

किसान खेत में चला रहा था हल पीछे से पहुँच गए कलेक्टर सिंगरौली सुनी किसान की समस्याएं
— किसान खेत में चला रहा था हल पीछे से पहुँच गए कलेक्टर सिंगरौली सुनी किसान की समस्याएं

—Advertisement—

  • किसानो की समस्याओं अगवत होकर राजस्व महाअभियान की कलेक्टर ने दी जानकारी
  • खेत में कलेक्टर को पाकर गदगद हुये किसान

सिंगरौली 18 जुलाई 2024/कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा माड़ा तहसील भ्रमण के दौरान कोयलखूथ निवासरी किसान श्यामलाल शाह के खेत में पैदल चलकर पहुचे। कलेक्टर ने किसान श्यामलाल चर्चा कर खाद बीज की उपलंब्धता के साथ साथ संबंधित किसान के खेती बाड़ी में आने वाली समस्याओं सहित राजस्व से संबंधित समस्याओं से अवगत हुये। किसान की समस्या से अवगत होने के पश्चात कलेक्टर द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित किसान के समस्याओं का त्वारित निराकरण किया जाये। कलेक्टर को खेत पर पाकर अगल बगल किसानो द्वारा कलेक्टर के पास पहुचकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर ने किसानो के समस्याओं का त्वारित निराकरण कराने के साथ ही।
कलेक्टर ने किसानों को राजस्व महाअभियान के संबंध में अवगत कराया गया। तथा कहा कि आप सब अपने साथ ही अपने ग्राम में निवासरत किसानो को अवगत कराये कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के राजस्व प्रकरणो के निराकरण हेतु राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा जिसमें अविवादित वटनवरा, नामातरण, सीमांकन सहित पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही अभियान के दौरान अभिलेखो में जो त्रृटियां है उनका भी निराकरण कराया जायेगा। आप सब अभियान में शामिल होकर अपने राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराये। पहली बार किसान कलेक्टर को अपने खेत में पाकर काफी खुश हुये।इस दौरान एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, तहसीलदार अजय राज सिंह कछवाह, नायब तहसीलदार छत्रपाल सिंह, सुनील दत्त मिश्रा सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज