Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : 36 के आंकड़े में बनी नगर विकास की सहमति

Author Picture
Editor
Dec 16, 2022 3:33 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News :नगर पालिका परिषद उमरिया में बीते कई सालों बाद हुए चुनाव के बाद भी आपसी गुटबाजी में नगरवासी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहें हैं,नगर के कुछ ऐसे वार्ड है जहाँ सड़क नाली और स्ट्रीट लाइट अभी भी दिवास्वप्न बनी हुई है।फिलहाल

Umaria News : 36 के आंकड़े में बनी नगर विकास की सहमति
आज दिनांक 15/12/2022 को नगर पालिका परिषद् उमरिया में अध्यक्ष रश्मि सिंह जी की अध्यक्षता में उमरिया नगर के सम्पूर्ण विकास हेतु चयनित परिषद् की बैठक आहूत की गयी जिसमे नगर से जुड़े प्रमुख 36 विषयों पर सहमती बनी

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत उमरिया को कचरा मुक्त बनाने का संकल्प सर्वसम्मति से पारित हुआ उमरिया को प्रदेश में प्रथम स्थान लाने के लिए परिषद् हर संभव प्रयास का संकल्प पारित हुआ|
  • नगर पालिका परिषद् उमरिया का नवीन प्रतीक चिन्ह (लोगो) बहुमत से पारित हुआ
  • सागरा तलाब के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • नगर के प्रमुख रोड में प्रवेश द्वार /सूचना द्वार लगाये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ
  • उमरार नदी के सौंदर्यीकरण कराये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • खलेसर नाका रेंज रोड स्थित तलाब के सौंदर्यीकरण का निर्णय बहुमत से पास पारित हुआ |
  • गोल बाजार के सौंदर्यीकरण कराये जाने की का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • फायर स्टेशन निर्माण कराये जाने की प्रशासकीय स्वीकृति का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • ग्राम लागवारी में निकाय को आवंटित भूमि पर गौ- शाला निर्माण कराये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत लेगेसी वेस्ट डंप साईट रेमिडीयेसन, ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण, सेनेटरी लैंडफिल का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • एस.डी.आर.एफ योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य कराये जाने की स्वीकृति का निर्णय बहुमत से पारित हुआ|
  • अमृत 2.0 योजना के तहत नियुक्त कंसल्टेंट द्वारा तैयार की गयी विस्तुत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • घर- घर कचरा संग्रहण हेतु 08 नग नवीन कचरा वाहन क्रय किये जाने का निर्णय का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • शहर में एकत्रत कचरा ( लेगेसी वेस्ट ) को प्रसंस्करण केंद्र भेजने हेतु 01 नग डम्फर वाहन क्रय किये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • सागरा मंदिर रोड स्थित वन भूमि पर सिटी फोरेस्ट विकास कार्य कराये जाने का का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • नगर पालिका कार्यालय परिसर में दुकान निर्मित कराये जाने का का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • नागरिको की सुविधा हेतु विभिन्न वार्डों में हाकर्स कार्नर निर्माण काराए जाने का का निर्णय बहुमत से पास पारित हुआ |
  • महाराजा मार्तण्ड सिंह जू-देव सामुदायिक भवन का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराये जाने का का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • नगर पालिका में अनुपयोगी वाहन, अनुपयोगी सामग्री (कबाड़ ) की नीलामी कराये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • भगवान परशुराम जी का प्रतिक चिन्ह घंघरी नाका प्लाईओवर के पास स्थापित जिए जाने एवं चौराहे का नामकरण किये जाने का निर्णय बहुमत से पास पारित हुआ |
  • महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा खलेसर नाका से स्थान परिवर्तन कर पुराने कलेक्टर बंगला के सामने स्थापित किये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • जन नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा मोहनपुरी तिराहे के पास स्थापित करने एवं तिराहे का नामकरण सौंदर्यीकरण कराये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा राष्ट्रिय राजमार्ग 43 के किनारे जमुनिया लालपुर चौराहे में स्थापित किये जाने एवं चौराहे का नामकरण सौंदर्यीकरण करने का निर्णय बहुमत पारित हुआ |
  • महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा खलेसर घाट में स्थापित करने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा वार्ड क्रमांक 06 नदीपार तिराहा पर स्थापित करने व सौंदर्यीकरण करने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • संत शिरोमणि रविदास सेन जी महाराज की प्रतिमा सागरा मंदिर रोड स्थित चौराहे ( बल्ला डी.जे.) के पास स्थापित किये जाने और सौंदर्यीकरण करने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • संत शिरोमणि नामदेव महाराज की प्रतिमा चौपाटी के सामने कालरी स्कूल के पास स्थापित करने और सौंदर्यीकरण करने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • चक्रवर्ती सम्राट सहस्त्रबाहू महाराज जी की प्रतिमा जिला पंचायत पानी टंकी के पास स्थापित करने और तिराहा का नामकरण करने एवं सौंदर्यीकरण करने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • विधि सलाहकार नियुक्त करने के सम्बन्ध में एडवोकेट श्री निरंजन प्रताप सिंह का नाम बहुमत से पारित हुआ |
  • कार्यालय परिसर के सामने निविदा दिनांक 24/05/2022 को दुकान नंबर 15,16,17 में प्राप्त दुकान नीलामी राशि पर विचार हुआ जिसमे दुकान क्रमांक 15 राजस्व हित को देखते हुए निरस्त एवं पुन: निविदा के लिए संकल्प क्रमांक 31 में सम्मिलित करने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • कार्यालय परिसर के सामने निर्मित दुकानों में शेष बची दुकान नंबर 07,12,14 18,और
    19 का ई- निविदा के तहत पुन: ई- निविदा किये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • Mini – Grawler Excavator नाले – नाली साफ करने के लिए बहुमत से निर्णय पारित हुआ|
  • नगर पालिका उमरिया कार्यालय के पीछे की चौपाटी का उन्नयन एवं नाले के उपर स्लैब डालकर चौडीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • स्टेडियम का उन्नयन सौंदर्यीकरण कार्य कराये जाने का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • ग्राम लागवरी में एस.बी.एम. के तहत आवंटित भूमि में प्रीकास्टस्लैब /ब्रिक वर्क की बाउंड्रीवाल निर्माण का निर्णय बहुमत से पारित हुआ |
  • नगर के 06 स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए सार्वजानिक शौचालय का निर्णय बहुमत से पारित हुआ

 

इनकी रही उपस्थिति:

अध्यक्ष रश्मि सिंह, उपाध्याक्ष्य अमृतलाल यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, पार्षद रामायणवती कोल, अनीता सोनी, पार्षद दीपक सोनी, नीतू चौधरी,पार्षद नासिर अंसारी, पार्षद अयोध्या अशोक गौटिया, पार्षद फरीदा इरदीस खान पार्षद पूजा सिंह, श्री संजय पाण्डेय, पार्षद अवदेश कुमार राय, पार्षद फाहिमा नाज, पार्षद रुकमाणी सिंह पार्षद राजू कोल, पार्षद सुशिल चन्द्र रैदास, पार्षद रागनी शैलेन्द्र सिंह, पार्षद पूर्णिमा सिंह, पार्षद सीमा रैदास, पार्षद सविता सोंधिया, विनीता तिवारी, पार्षद अर्चना सिंह गहरवार तथा विधायक प्रतिनिधि शम्भू लाल खट्टर सम्मिलित हुए|

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज