Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

5 पतियों वाली बीबी से हताश पति ने एसपी से कहा अब कर लूंगा आत्महत्या

Author Picture
खबरीलाल Desk
Sep 28, 2024 12:43 PM IST

[inb_subtitle]

5 पतियों वाली बीबी से हताश पति ने एसपी से कहा अब कर लूंगा आत्महत्या
— 5 पतियों वाली बीबी से हताश पति ने एसपी से कहा अब कर लूंगा आत्महत्या

—Advertisement—

दरअसल आपने हमेशा फिल्मों में देखा होगा कि एक महिला कई लोगों से शादी करती है और उनके पैसे लेकर फरार हो जाती है ऐसा ही एक मामला छतरपुर में 2 महीने पहले सामने आया जब फूलचंद कुशवाहा नाम के व्यक्ति ने एसपी ऑफिस में चल रही जनसुनवाई में आवेदन दिया कि उसकी पत्नी के कई पति है उसने सब पर केस कर रखे है साहब अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रही है और अब मुझे फसाने की बात कह रही है।

इस मामले में महिला थाने में जांच हुई और फूल चंद की पत्नी बिनीता उर्फ ब्रजेश उर्फ सलमा पर महिला थाने में धारा 419 ओर 420 में मुकदमा कायम हो गया, अब इस मामले ने फिर करवट बदली और महिला ने कोतवाली थाने में फूल चंद के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 351, 308(2) के तहत एफआईआर कराई है जिसे लेकर आज फूल चंद फिर एसपी ऑफिस गुहार लगाने पहुंचा, हालांकि फूलचंद कुशवाहा का कहना है कि छतरपुर एसपी अगम जैन ने आश्वासन दिया है कि निश्चित तौर पर इस मामले में सही जांच कराई जाएगी और जो भी गलत होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी लेकिन फूलचंद का कहना है कि अगर ऐसे ही मेरी पत्नी मुझे प्रताड़ित करती रही तो एक दिन में आत्महत्या कर लूंगा।

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज