Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Crime : माँ ने डांटा तो बेटे ने एकतरफा प्यार में उठा लिया खौफनाक कदम

Author Picture
Sub Editor
Apr 22, 2026 1:47 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Crime : एकतरफा प्यार में बेटे ने ऐसे कदम उठाया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।दरअसल उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई,जहाँ एकतरफा प्रेम में पड़े युवक ने खुद पर ही जानलेवा हमला कर लिया।

घायल युवक का नाम अनुज बर्मन बताया जा रहा है,जिसे गंभीर हालत में बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया था,बाद में गम्भीर हालत होने की वजह से कटनी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।घायल अनुज की मां सुख्खी बाई बर्मन,निवासी ग्राम बडछड़ ने बताया कि अनुज गांव की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था,और शादी की जिद पर अड़ा था।

इसी बात से व्यथित होकर बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया है,इससे पहले भी पुत्र अनुज ने आत्महत्या की कोशिश की थी।घटना दिनांक मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे अनुज ने फिर शादी को लेकर जिद की थी।मां द्वारा डांटने पर वह गुस्से में घर से निकलकर खेत पहुंचा और ब्लेड से अपने ही गले पर वार कर लिया।पहले ये मामला चाकू बाजी से जुड़ा हुआ सामने आया था,परन्तु मां के कथन के बाद पूरी घटना की तस्वीर ही बदल गई है।हालांकि इंदवार पुलिस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज