Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria : खड़े ट्रक से टकराई बाइक 2 की मौत 2 गंभीर घायल

Author Picture
खबरीलाल Desk
Apr 25, 2026 7:48 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कोतवाली थानांतर्गत ग्राम अमहा के पास स्थित खेर मन्दिर के पास 24 अप्रैल की रात 9 बजे के आसपास सड़क किनारे खड़े बिगड़े हुए ट्रक से एक बाइक टकरा गई।एक ही बाइक में सवार सभी 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया।ड्यूटी डॉक्टर की जांच उपरांत सड़क हादसे में घायल 2 युवकों की मौत बताई जा रही है वही इस घटना में गंभीर घायल 2 युवकों को मेडिकल कालेज शहडोल रेफर किया गया है।

कहा जा रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल की रात ग्राम शिवम बैगा पिता दादू बैगा उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम बरही,छोटू बैगा पिता आशाराम बैगा उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर,सनम बैगा पिता सुखराम बैगा उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम बहरी एवं अभिषेक बैगा पिता बाबूलाल बैगा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम बरही ये चारों बाइक सवार सनम बैगा की बाइक से ग्राम बरही से ग्राम किरनताल एक ही बाइक से निकले हुए थे।लेकिन ग्राम किरनताल पहुचने से पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ग्राम अमहा की खेर मन्दिर के पास सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से टकरा गए।

किन 2 युवकों की हुई मौत

इस भीषण सड़क हादसे में सनम बैगा पिता सुखराम बैगा उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम बहरी और अभिषेक बैगा पिता बाबूलाल बैगा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम बरही जो कि रिस्ते में दोनों भाई लगते है दोनों की मौत हो गई है।

2 हुए शहडोल रेफर

इस हादसे में घायल शिवम बैगा पिता दादू बैगा उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम बरही और छोटू बैगा पिता आशाराम बैगा उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम कंचनपुर को 108 एम्बुलेंस की मदद से शहडोल मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज शहडोल में मौजूद छोटू बैग के दीपचंद बैगा निवासी ग्राम।भुंडी ने बताया है कि शिवम बैगा की हालात बेहद गंभीर है,वही छोटू बैगा भी बेहद गंभीर है लेकिन हादसे में इतना भयभीत हो चुका है कि अस्पताल से बार बार भागने की कोशिश कर रहा है।

क्यों हो रहे है हादसे

उमरिया जिले में दिन रात अक्सर होने वाले ऐसे सड़क हादसों में एक ही तरह की घटनाओं की पुनरावृति हो रही है। सड़क किनारे खड़े हुए वाहनों से टकराने से आए दिन मौतें हो रही हैं।
इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज