Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया में भीषण गर्मी का प्रकोप नौनिहाल स्कूल जाने को मजबूर

Author Picture
Editor
Apr 25, 2026 11:31 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।एमपी के कई जिले लू की चपेट में है।सुबह से ही पारा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है।वही उमरिया जिले में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर लगातार बना हुआ है।

इस भीषण गर्मी में जिले में सड़के दोपहर होते-होते सूनी हो जाती है।लेकिन दोपहर की चिलचिलाती गर्मी में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छोटे -छोटे बच्चे पीठ पर बस्ता टांगे हुए आपको नजर आ जाएंगे। इस भीषण गर्मी में जहां नौनिहालों को हीट स्ट्रोक का खतरा है।लेकिन उमरिया जिले के शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर नही गया है।

इस मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया आरएस मरावी से बातचीत की गई उन्होंने कहा उमरिया जिले में स्कूल संचालक का समय सुबह कर दिया गया है। 1 मई से जिले में स्कूलों की छुट्टियां वैसे ही होने वाली है। अभी छुट्टी का ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

वही पड़ोसी जिले डिंडौरी सहित पन्ना,दमोह,जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की 30 मई तक अवकाश घोषित कर दिया गया।उमरिया जिले के अविभावकों ने भी जिले की क्लेक्टर आईएएस राखी सहाय से जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए इस विषय पर सार्थक कदम उठाने के अपील की है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज