Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नौरोजाबाद में निर्माणाधीन CHC में लगाई जा रही थी घटिया सामग्री DM उमरिया के दौरे से खुली पोल

Author Picture
Editor
May 7, 2026 8:13 PM IST

[inb_subtitle]

नौरोजाबाद में निर्माणाधीन CHC में लगाई जा रही थी घटिया सामग्री DM उमरिया के दौरे से खुली पोल
— नौरोजाबाद में निर्माणाधीन CHC में लगाई जा रही थी घटिया सामग्री DM उमरिया के दौरे से खुली पोल

—Advertisement—

  • कलेक्टर ने 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण
  • गुणवत्ताविहीन कार्य मिलने पर जताई नाराजगी

उमरिया : कलेक्टर राखी सहाय ने नौरोजाबाद में 573.81 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह स्वास्थ्य केंद्र पूर्व में संचालित 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का ड्राइंग के अनुसार विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान लगाई जा रही टाइल्स गुणवत्ताविहीन पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,कार्यपालन यंत्री पीआईयू सहित अन्य अमला उपस्थित रहा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज