Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शहर की पुरानी भट्ठी में चल रहा था शराब सिंडिकेट का खेल हुई ये बड़ी कार्यवाही

Author Picture
Editor
May 13, 2026 5:23 PM IST

[inb_subtitle]

शहर की पुरानी भट्ठी में चल रहा था शराब सिंडिकेट का खेल हुई ये बड़ी कार्यवाही
— शहर की पुरानी भट्ठी में चल रहा था शराब सिंडिकेट का खेल हुई ये बड़ी कार्यवाही

—Advertisement—

उमरिया 13 मई। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़ अम्बिकेश प्रताप सिंह ने उमरिया जिले के फजिलगंज क्षेत्र में अवैध मदिरा के विक्रय संबंधी शिकायत मिलने पर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है।

अनुविभागीय अधिकारी व्दारा शिकायत मिलने पर उमरिया जिले के फजिलगंज पुरानी भट्टी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दो कमरों से शराब का अवैध रूप से विक्रय एवं भडारण करते हुए मौके पर बैठाकर पिलाते हुए पाया गया । मौके पर राजेश सिंह पिता वंशपति फजिलगंज व्दारा उक्त कार्य करते हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि उक्त शराब बस स्टैंड कि भट्टी से लाकर विक्रय करते हैं।

मौके से व्हाईट फाक्स ट्रिपल डिस्टिल वोडका 375 एम एल 16 नग,व्हाइट फॉक्स ट्रिपल डिस्टिल वोडका 180 एम एल 28 नग, देशी प्लेन मदिरा 180 एम एल 68 नग, 8 पीएम 180 एम एल 22 नग, इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की 180 एम एल 6 नग, गोवा व्हिस्की 180 एम एल 6 नग, बैगपाइपर व्हिस्की 180 एम एल 4 नग, व्ही 21 वोडका 180 एम एल 7 नग, स्टोक स्ट्रांग बियर 650 एम एल 6 नग, स्टोक स्ट्रांग कैन बियर 600 एम एल 16 नग, मैकडाबल एक नग व्हिस्की 90 एम एल, जी एम प्लेन मदिरा 90 एम एल 1 नग कुल 31560 एम एल शराब, 11900 एम एल बियर जब्त की जाकर पुलिस कि सुपुर्दगी मे दिया गया ।इसके साथ ही मौके से बहुतायत मात्रा मे खाली शराब की बोतलें भी पाई गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज