उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के पनपथा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी के जंगल में आज सुबह 7 बजे अपने पति और कुछ साथियों के साथ महुआ बीनने गई एक महिला पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया।
जब तक मौके पर मौजूद पति और ग्रामीण देख पाते इसके पहले ही बाघ ने गले पर वार कर दिया।घटना में ममता यादव पति पप्पू यादव उम्र करीब 30 वर्ष ने मौके पर दम तोड़ दिया।


