दमोह जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर की नौकरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने फिर एक आरोपी हीरा सींग कौशल को भोपाल से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है।
16 मई 26 को दमोह कोतवाली थाने में फर्जी व कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षणिक व पंजीयन दस्तावेज के आधार पर नियुक्त डॉक्टरों के विरुद्ध 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे।
अपराध क्रमांक 479/26, धारा पास 318(3), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत हीरा सींग कौशल पिता रामप्रकाश कौशल उम्र 45 साल, निवासी कौहेफिजा भोपाल, म.नं. B-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भोपाल को गिरफ्तार किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर सीएसपी एच आर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने सीहोर राजगढ़ व भोपाल में तलाश कर आरोपी हीरा कौशल को भोपाल से गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी से कई संदिग्ध व महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है


