शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उमरिया में संचालित चार प्रमुख शाखाओं कृ सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं माइनिंग इंजीनियरिंग कृ में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संस्था के दूरभाष क्रमांक 07653-299055 पर संपर्क कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की अंतिम तिथि 29 मई निर्धारित की गई है, जबकि रजिस्ट्रेशन में सुधार 31 मई तक किया जा सकेगा। संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का ऑनलाइन चयन एवं लॉकिंग 2 जून तक होगी। कॉमन मेरिट सूची 3 जून को जारी की जाएगी तथा आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता एवं आवंटित संस्था में उपस्थिति की अंतिम तिथि 13 जून तय की गई है।
इसी प्रकार द्वितीय चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की अंतिम तिथि 18 जून रहेगी। रजिस्ट्रेशन में सुधार 20 जून तक किया जा सकेगा तथा संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का चयन एवं लॉकिंग 22 जून तक होगी। कॉमन मेरिट सूची 23 जून को जारी की जाएगी। आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता एवं आवंटित संस्था में उपस्थित होने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है।
संस्था स्तर की काउंसलिंग हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 जुलाई से 12 अगस्त तक किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत अवसर समय 6 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। काउंसलिंग के बाद रिक्त बची सीटों के लिए अंतिम चरण का रजिस्ट्रेशन 13 अगस्त से 14 अगस्त तक किया जाएगा।


