इंदवार थाना प्रभारी विजय पाटले, एसआई अमर बहादुर सिंह एवं एएसआई सूर्य बहादुर सिंह को एसपी उमरिया ने निलबिंत कर दिया है। उक्त मामले की पुष्टि अनुविभागीय अधिकारी उमरिया पीएल सिंह के द्वारा की गई।
क्यों हुआ निलबंन
दरअसल 2 मई 2026 को पनपथा हथनी तलैया के पास पलझा निवासी सराफा व्यापारी से 3 बाइक सवारों ने सोने चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया था।उक्त मामले में गिरफ्तार हुए 2 आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया था कि उन्होंने बरही निवासी अनुराग उर्फ बंटी ताम्रकार को लूट का सामान बेच दिया हैं।
बंटी से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने 1 किलो 10 ग्राम चांदी और 15 ग्राम सोना इंदवार थाने में लाकर दो दे दिया लेकिन जप्ती वाले कागज पर हस्ताक्षर करने से आनाकानी करता रहा।और जब थाने का पुलिसबल पनपथा में हो रहे आंदोलन को कवर करने के के निकल गया तो उसी बीच बहाना बना कर बंटी ताम्रकार फरार हो गया।
उक्त मामले में निलबंन की कार्यवाही की गई है।


