Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत 1 घायल

Author Picture
Sub Editor
Jun 20, 2026 10:30 AM IST

[inb_subtitle]

Umaria News : भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत 1 घायल
— Umaria News : भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत 1 घायल

—Advertisement—

उमरिया/वीरेन्द्र प्रभाकर : जिले के मानपुर जयसिंहनगर सड़क मार्ग SH 10 में खुटार में फार्म के पास आज एक भीषण और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ है।जहां बाइक रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP54MD3137 और कार रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP21CB2966 की जोरदार भिड़ंत हुई है। जिससे इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से निजी वाहन में मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

बताया जाता है की मानपुर के गोवर्दे के खैरभान टोला निवासी तीन युवक अपने रिश्तेदारी में गए थे जहां आज सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे, जहां घर पहुंचने से करीब डेढ़-दो किलोमीटर पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बुरी तरह चोटिल जो गए। इस घटना मे रामकेश केवट पिता रामभजन केवट निवासी गोवर्दे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदीप केवट पिता मुन्ना केवट उम्र करीब 30 वर्ष ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।घटना मे घायल हिमांशु केवट पिता उमेश केवट उम्र लगभग 26 वर्ष को हायरट्रीट के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से निजी वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज