उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया में आज शाम लगभग 4:00 से गांव के युवा एकत्र होकर ग्राम पंचायत भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। अभी लगभग 8:00 बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वें धरने से नहीं उठेगें, जब तक कोई जिले का बड़ा अधिकारी उनकी बात सुनने मौके पर नही आएगा, तब तक वे धरने से नहीं उठेगें।
बातचीत के दौरान युवाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए जो पैसा आया था वह पैसा तो खर्च हो गया लेकिन खेल मैदान कहीं नहीं बना है।गांव में आवागमन के लिए सड़क मार्ग काफी जर्जर है।युवाओं ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत के काम कागजों में किए जा रहे हैं धरातल पर कोई भी काम नहीं किया जा रहे हैं।ग्राम पंचायत भवन के आसपास बाउंड्री का निर्माण किया जाना था उसका भुगतान भी हो चुका है लेकिन बाउंड्री अभी तक नहीं बनी है। धरने पर बैठे युवाओं के पास में शिकायतों की फेहरिस्त काफी बड़ी है।
इस मामले में जब ग्राम पंचायत के सचिव श्रवण कुमार द्विवेदी से बातचीत की गई उन्होंने कहा कि मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है आप उन्ही युवाओं से पूछ लीजिए कि वे क्यों धरने में बैठे हुए है।
वही जब ग्राम पंचायत सरपंच केतकी सिंह से बातचीत की गई उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में रोड में काम करवाने में काफी दिक्कत होती है। उनसे जब पूछा गया की पंचायत चुनाव का 4 साल से ज्यादा समय हो चुका है तब उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस रोड में काम करवाया गया था। रोड का काम पीडब्ल्यूडी को करवाना था लेकिन हमने मेंटेनेंस करवाया था। बाकी जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं।
पूरे मामले में जब जनपद पंचायत सीईओ अंकित सिरोठिया से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि युवाओं को इतनी रात धरने पर बैठने की आवश्यकता नहीं है वे अपनी शिकायत लेकर जनपद कार्यालय आए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद में मामले में विधि सम्मत जांच करवाई जाएगी।
वहीं युवाओं का कहना है कि कई बार हमारे द्वारा इन मामलो को लेकर जनसुनवाई में अपनी शिकायतें दी गईं हैं लेकिन अभी तक जिले का कोई भी अधिकारी ग्राम पंचायत तक उनकी शिकायतों की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है।
अब इतनी रात देखने वाली बात यह होगी की क्या गांव युवा अपना धरना समाप्त करके स्वतःउठ जाएंगे या फिर कोई जिला स्तर या ब्लॉक स्तर का अधिकारी उन तक पहुँचेगा।
View this post on Instagram


