Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाइक सहित तुर्री नदी के बहे चाचा-भतीजे SDERF की टीम चाचा की तलाश में जुटी

Author Picture
Editor
Sep 27, 2026 11:01 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सितम्बर के आखिरी दिनों में मध्यप्रदेश में एक बार पुनः मानसून ने दस्तक दे दी है।सतना में बीते दिनों रेड अलर्ट जारी किया गया था।बारिश रुकने का नाम नही ले रही है।नदी नाले उफान पर हैं।लेकिन आमजन भी जान जोखिम में नदी नाले पार कर रहे है।

सतना में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद जैतवारा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम चाचा-भतीजे ने उफनती तुर्री नदी का पुल पार करने की कोशिश की। तेज बहाव में दोनों बाइक समेत फंस गए। ग्रामीणों ने भतीजे को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 50 वर्षीय रामचेरे वर्मा तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह से उनकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6 बजे रामचेरे वर्मा अपने भतीजे के साथ बाइक से कस्बे से नयागांव-सभापुर की ओर जा रहे थे। तुर्री नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को नदी पार नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। कुछ दूर जाते ही तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बहने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और भतीजे को किसी तरह बाहर निकाल लिया। इसी दौरान रामचेरे वर्मा पानी के तेज बहाव में बहते चले गए।

अंधेरे के कारण शनिवार रात नहीं हो सकी तलाश

घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी पंकज शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, लेकिन खराब मौसम और अंधेरा होने के कारण शनिवार रात सर्चिंग शुरू नहीं हो सकी। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने वोट के जरिए नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार जांगड़े, पुलिसकर्मी, परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम सावधानी के साथ तलाश कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज