Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कलेक्टर की कार्यवाही से मिलावटखोरों में मंचाय हड़कंप

Author Picture
Sub Editor
Oct 23, 2024 10:18 PM IST

[inb_subtitle]

कलेक्टर की कार्यवाही से मिलावटखोरों में मंचाय हड़कंप
— कलेक्टर की कार्यवाही से मिलावटखोरों में मंचाय हड़कंप

—Advertisement—

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने फूप स्थित अविनाश केक पर छापामार कार्यवाही कर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से नमूने भरवाये। छापामार कार्रवाई के दौरान फूप स्थित अविनाश केक से मिल्क केक, मलाई बर्फी, डोड़ा बर्फी, मावा, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर, इलायची एसेंस, रिफाइंड, पामोलिन ऑयल, रबा के विधिवत् 9 नमूने लिये गए। मिल्क केक, मलाई बर्फी एवं डोड़ा बर्फी के निर्माण में उपयोग होने वाले इंग्रेडिएट मावा, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर, इलायची एसेंस, रिफाइंड पामोलिन ऑयल एवं रबा के भी नमूने लिये।

परिसर में संग्रहित 150 किग्रा. मलाई बर्फी कुल कीमत 18 हजार रूपये, 65 किग्रा. मिल्क केक कुल कीमत 7 हजार 800 रूपये, 60 किग्रा. डोडा बर्फी कुल कीमत 7 हजार 200 रूपये, 21 बोरी चीनी कुल कीमत 42 हजार रूपये, 2 कट्‌टे रबा कुल कीमत 3200 रूपये, 60 किग्रा. वनस्पति कुल कीमत 14 हजार 400 रूपये, 06 किग्रा. रबा कीमत 192 रूपये, 1 टीन रि. पामोलिन ऑयल कुल कीमत 1500/-रुपये, 500 ग्राम इलायची पाउडर कीमत 1000 रूपये, कुल 95 हजार 292 रूपये कीमत का माल विधिवत् जप्त कर प्रतिष्ठान को सील बंद कर दिया है

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल द्वारा अविनाश केक फूप को सील बंद कर दिया है।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिले में आमजन को दूध एवं दूध से बनने वाली शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके इस उद्देश्य मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर की जा रही है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मिलावटखोरों द्वारा खाद्य सामग्री में मिलावट कर आम जन की जान, माल से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री की जगह जहर का व्यापार किया जा रहा है। भिण्ड जिले के आम जन के जीवन से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जायेगा। ऐसे प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज