Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

युवक के साथ मारपीट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ गया महँगा

Author Picture
Sub Editor
Oct 24, 2024 10:06 PM IST

[inb_subtitle]

युवक के साथ मारपीट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ गया महँगा
— युवक के साथ मारपीट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ गया महँगा

—Advertisement—

मामला भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए युवक के साथ मारपीट की है और मारपीट करने के बाद बहुत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मामला संज्ञान में आने के बाद रौन पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किया मामला दर्ज।

पुलिस ने एफआईआर कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

रौन थाना प्रभारी आश्तोष शर्मा ने बताया कि एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था, लेकिन डर की वजह से फरियादी रिपोर्ट कराने नहीं आया और जैसे ही वायरल वीडियो के आधार पर मामला संज्ञान में आया तो जांच के बाद पता चला कि छोटू उर्फ सलमान खान नाम के युवक ने अनुज उर्फ लालू राजावत के साथ बेरहमी से मारपीट की है, बताया जा रहा है कि आरोपी छोटू के होटल पर गया था और मामूली सी बात पर आरोपी छोटू उर्फ सलमान ने अनुज उर्फ लालू राजावत की बेरहमी के साथ मारपीट कर दी और दबंगई दिखाने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।जिस युवक के साथ मारपीट की गई है वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, आरोपी युवक ने मारपीट करने के बाद अपनी फेसबुक आईडी से स्टोरी पर वीडियो किया वायरल, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज