Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : उमरिया से लापता महिला का शव भी कब्र से हुआ गायब

Author Picture
Content Writer
Dec 24, 2022 10:49 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News :  रीवा के जवा थाना क्षेत्र में 2 दिन  पहले एक महिला के शव को प्रशासन द्वारा दफनाया गया। आज जब महिला के परिजन सिनखती के लिए उमरिया से पहुंचे तो प्रशासन के होश उड़ गए क्योंकि प्रशासन द्वारा जहा पर शव को दफन करवाया गया था वहां से महिला का शव गायब हो गया था जिसके बाद महिला की पहचान करने आए परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का मानना है कि प्रशासन के द्वारा महिला के शव को दफनाया नहीं गया बल्कि कहीं अन्यत्र फेंक दिया गया। जिसकी वजह से उन्हें शव नहीं मिल पा रहा हैं।

परिजनों ने लगाए प्रशासनिक लापरवाही के आरोप

रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटकर विगत 18 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का पी.एम. कराया और अस्पताल भेजा गाय बाद में अज्ञात शव होने के चलते उसे बरहुली ठकुरान गांव के जंगलों में दफना दिया दफना दिया गया था। लेकिन 2 दिनों बाद जब पहचान करके परिजन महिला की शव लेने आए तो दफन स्थान से महिला की शव गायब हो गया। वहीं पुलिस की टीम महिला के शव की तलाश में जुट है।परिजनों ने प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।महिला उमरिया जिले की रहने वाली कविता वाधवानी अपने घर से 16 दिसंबर को लापता हो गई थी।

 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए
 यहाँ क्लिक करें.

सुनिए परिजनों की जुबानी –

 

की जाएगी कड़ी कार्यवाही

चंद्रमणि सोनी तहसीलदार जवा ने बताया की कविता वाधवानी जिनकी रेल दुर्घटना में मौत हुई उनका शव जिस स्थान पर दफनाया गया बताया गया वह पर उनका शव नही मिला,सिर्फ कपडे मिले हैं और मानव की कुछ हड्डिया मिली हैं,अभी सुनिश्चित करना संभव नही है की ये किसकी हड्डिया है,शव का संस्कार कम से कम 5 फीट का गड्डा खोद कर किया जाना चाहिए था,ऐसे में जिसने शव जप्त किया था और दफ़नाने की कार्यवाही करवाई हैं वो अधिकारी और काम करने वाले स्वीपर संयुक्त रूप से जिम्मेदार है,लापरवाही को लेकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

क्या हैं पूरा मामला

बीते शुक्रवार से लापता उमरिया निवासी कविता पिता मोरन दास वाधवानी सतना जिले के मानिकपुर रेलवे स्टेशन में रेल हादसे का शिकार हुई है।हालांकि लापता कविता की मृत अवस्था मे शिनाख्ती न होने से मानिकपुर रेलवे स्टेशन के करींब ग्राम जवा में स्थानीय पुलिस के देख रेख में दफना दिया गया है,उक्त घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।जिसके बाद शिनाख्ती का प्रयास किया गया,पर कविता की शिनाख्ती नही हो सकी,जिसके बाद उन्हें दफना दिया गया।जानकारी के बाद शुक्रवार को परिजन सतना जिले के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे है,जहां पुलिस की मदद से दफनाई मृतिका को शासन की मदद से बाहर निकालकर अंतिम संस्कार के प्रयास किये ।इस मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि मृतिका उमरिया रेलवे स्टेशन से किस गाड़ी से गई,मृतिका का बच्चों जैसा बर्ताव रहा है,क्या किसी ने इसका फायदा तो नही उठाया,इसके अलावा बड़ा सवाल ये भी है कि इससे पहले कभी वो ट्रैन या सड़क मार्ग से मुख्यालय के बाहर नही गई, तो इस बार किन परिस्थितियों में मृतिका ट्रेन की मदद से मुख्यालय से बाहर जाने तैयार हो गई।

 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए
 यहाँ क्लिक करें.

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज