Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : आयुष्मान कार्ड बनाने में आई सुस्ती पर नाराज हुए कलेक्टर

Author Picture
Content Writer
Dec 28, 2022 4:06 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के आयुष्मान कार्ड नही बने है उन्हें चिन्हित कर लिया गया है तथा संबंधित क्षेत्र के पंचायत सचिव , रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा उचित मूल्य की दुकान में संचालकों को उपलब्ध करा दी गई है। अब इस अमलें का दायित्व है कि जिनके आयुष्मान कार्ड नही बने है उनके आयुष्मान कार्ड स्वयं बनाएं अथवा कॉमन सर्विस सेंटर में भेजकर बनवाएं। संबंधित विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी इस कार्य की दैनिक मॉनीटरिंग करे। आगामी माह में खाद्यान्न वितरण के दौरान उचित मूल्य की दुकानों में कॉमन सर्विस सेंटर के निकटतम संचालकों की ड्यिुटी लगाई जाए। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग का अमला भी आयुष्मान कार्ड बनानें में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को वार्डवार आयुष्मान कार्ड बनानें का अभियान चलाने के निर्देष दिए ।

कलेक्टर ने संबल योजना के पंजीयन एवं सत्यापन के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सत्यापन की कार्यवाही शीघ्रता से करनें के निर्देष दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मिषा सिंह, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज