Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : मतदान केंद्रों पर बीएलओ करेंगे चुनावी पाठशाला

Author Picture
Content Writer
Jan 1, 2023 12:08 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : प्रदेश में 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला होगी, जिसमें बीएलओ मतदाता सूची का वाचन करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और परिवर्तन के लिए आवेदन लिए गए थे। गत 26 दिसंबर 2022 को प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण किया गया। अब 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला कर मतदाता सूची का वाचन करेंगे। जोड़े गए नए नाम, संशोधित नाम और हटाए गए मतदाताओं के नामों की जानकारी देंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसीलों, गाँवों, वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजनैतिक दलों की बैठक 5 जनवरी को

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. के डी त्रिपाठी की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतिम प्रकाषन के संबंध में 5 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर सभागार में राजनैतिक दलों की बैठक आहूत की गई है। बैठक में सर्व संबंधित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रेस कान्फ्रेस 5 जनवरी को

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. के डी त्रिपाठी की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतिम प्रकाषन के संबंध में 5 जनवरी 2023 को दोपहर 1 बजे से कलेक्टर सभागार में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।

 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज