Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : नये साल में बनेगी नई सरकार : पूर्व विधायक अजय सिंह

Author Picture
Content Writer
Jan 1, 2023 12:48 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : पिछले विधानसभा चुनाव मे जनता ने परिवर्तन का जनादेश दिया था। मप्र मे कांग्रेस की सरकार बनी। अपने लगभग 15 महीने के कार्यकाल मे मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अनेक जनकल्याणकारी निर्णय लिये, जिससे जनता मे नई उम्मीद जगी, पर सत्ता लोलुप भाजपा को यह रास नहीं आया। उन्होने पैसे दे कर एक चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। उसके बाद फिर से राज्य मे लूट-खसोट और शोषण दौर शुरू हो गया। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आज समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। इससे मुक्ति का समय अब नजदीक आ चुका है। कांग्रेस नये साल मे नई सरकार का नारा लेकर आई है। यह संकल्प जनता के सहयोग से पूरा होगा, 2023 मे कांग्रेस की सरकार बनेगी और इसी के सांथ जनता को 20 साल के कुशासन से मुक्ति मिल जायेगी। उक्त आशय के विचार मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने गत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नया साल-नई सरकार संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

नये साल में बनेगी नई सरकार : पूर्व विधायक अजय सिंह

गरीबी के साये मे आधी से अधिक आबादी

पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया था। हर हांथ को काम देने के उद्देश्य से हजारों कल कारखाने खोले गये। कालरियों और बैंकों का निजीकरण हुआ। इन नीतियों की वजह से लोग आर्थिक रूप से सक्षम होने लगे, परंतु भाजपा के हाथों मे देश की बागडोर आते ही हालात बिगडऩे लगे। आज प्रधानमंत्री बड़े फख्र से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की बात कह रहे हैं। दरअसल उन्होने हालत ऐसी कर दी है कि लोगों के पास खाने के लिये कुछ भी नहीं है। आज जरूरत है देश को कांग्रेस के सक्षम नेतृत्व की इसकी शुरूआत हमे मध्यप्रदेश से करनी होगी।

नये साल में बनेगी नई सरकार : पूर्व विधायक अजय सिंह

मौजूदा सरकार पर किये हमले

कार्यक्रम मे बेरोजगारी, मंहगाई, वादाखिलाफी, धान उपार्जन मे धांधली, बिजली समस्या आदि मुद्दों को लेकर सरकार पर जोरदार हमले किये गये। आमसभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, इंजी.विजय कोल, प्रमोद उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह, बाला सिंह टेकाम, निवेदन सिंह, पार्षद रामायणवती कोल, हेमनाथ बैगा, वासुदेव सिंह उटिया, मिथलेश राय, पीएन राव, शिशुपाल यादव, गणेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया। आभार नानक राम तथा मंच संचालन अशोक गौटिया द्वारा किया गया।

नये साल में बनेगी नई सरकार : पूर्व विधायक अजय सिंह

उमरिया में जगह-जगह लगवाये बैनर

नये साल मे कांग्रेस द्वारा जगह-जगह वैनर लगवाये गये हैं। जिसमे नया साल, नई सरकार का नारा लिखा हुआ है। इतना ही नहीं बैनर मे कमलनाथ जी के फोटो के नीचे उन्हे भावी मुख्यमंत्री के रूप मे संबोधित किया गया है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक इस तरह के बैनर पूरे प्रदेश मे लगाये गये हैं। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राजाराम राय, लालबहदुर सिंह, महामंत्री ध्रुव सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, मयंक सिंह, हीरेश मिश्रा, ललन सिंह, देवबहादुर सिंह, रघुनाथ सोनी, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निरंजन प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर प्रजापति, सतीलाल बैगा, शकुंतला धुवे, ऐरास खान, सुश्री रोशनी सिंह, ज्ञानप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज