Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भाभी को कुल्हाड़ी मारकर देवर ने उतारा मौत के घाट ,घटनास्थल पर खुद लटक गया फाँसी में

Author Picture
Editor
Jun 6, 2025 7:02 PM IST

[inb_subtitle]

भाभी को कुल्हाड़ी मारकर देवर ने उतारा मौत के घाट ,घटनास्थल पर खुद लटक गया फाँसी में
— भाभी को कुल्हाड़ी मारकर देवर ने उतारा मौत के घाट ,घटनास्थल पर खुद लटक गया फाँसी में

—Advertisement—

उमरिया जिले के मानपुर थानांतर्गत ग्राम छपडौर में देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया और उसी कमरे में फांसी के फंदे में लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

उक्त मामले में DIG शहडोल सविता सुहाने ने बताया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया से जानकारी मिली है।मैं घटना स्थल पर ही खड़ी हूँ।जानकारी मिली है कि एक हत्या हुई है और हत्या करने वाला खुद फाँसी के फंदे में लटक गया है।रिस्ते में दोनों देवर भाभी हैं। दोनो का आपस मे कोई विवाद था।जो फाँसी के फंदे में लटका है उसने ही पहले अपनी भाभी का मर्डर किया है।घटना किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी जांच जारी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवर का नाम मंगलदीन पाल पिता स्वामीदीन पाल उम्र 40 वर्ष ने अपनी भाभी सुखमंती को मारकर खुद अपनी इहलीला फाँसी के फंदे में लटक कर समाप्त कर ली है।

घटनास्थल पर DIG सविता सुहाने,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, मानपुर टीआई मुकेश मर्सकोले सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा है।शव को फंदे से उतार लिया गया है।मृतक की भाभी का छत विछत शव भी कब्जे में ले किए गया है।

क्यों हुई घटना : हत्या और उसके बाद आत्महत्या की खबर जंगल की आग तरह जैसी ही क्षेत्र में फैली ग्राम छपडौर में आमजन की भीड़ लग गई।बताया जा रहा है कि हत्यारे देवर और भाभी के बीच किसी बात को लेकर अनबन थी।हालांकि अवैध संबंध की चर्चा भी जोरो पर है।हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामले की असल सच्चाई से पर्दा उठ पाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज