Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Weather Update: पत्तों में जमी ओस की बूदें तापमान हुआ 1.7 डिग्री

Author Picture
Editor
Jan 7, 2023 7:06 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Weather Update: उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उमरिया में पारा काफी नीचे उतर गया यहां तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरा है।

मौसम वैज्ञानिक रजनीश यादव का कहना है कि उत्तर से आ रही हवाएं काफी सर्द हैं और बादल छंटने के बाद सीधे प्रवेश कर रही हैं। इस कारण तापमान गिर रहा है। जानकार बता रहे हैं कि पड़ोसी राज्यों में न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया है। देश के ऊपरी हिस्से में भी सर्द मौसम बना हुआ है। हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। रात के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज