Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भारी वाहन की एंट्री पर रोक लगाने व स्पीड ब्रेकर बनाए जाने वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Editor
Jan 7, 2023 9:52 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिला मुख्यालय के रमपुरी मोहल्ले में भारी वाहनों के प्रवेश में रोक लगाने एवं स्पीड ब्रेकर के संदर्भ में वार्डवासियों के द्वारा युवा नेता असलम शेर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है।

बता दें ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाए गए हैं कि उमरिया शहर के रमपुरी मोहल्ले से भारी वाहनों का प्रवेश होता है, जैसे कि बस, ट्रक एवं ट्रैक्टर जो बहुत तीव्र गति से निकलते है जिससे दुर्घटना होती रहती है,रोड के किनारे बस्ती बसे होने के कारण छोटे बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है जिससे मोहल्ले के रहवासियों में दहसत का माहौल है।

साथ ही माँग की गई है कि मोहल्ले की सड़क में स्पीड ब्रेकर बनवाये जाए व भारी वाहनों के आवागमन रमपुरी से न होकर बायपास रुट परिवर्तित करने की दिशा में कार्यवाही करने की माँग की गई है।

भारी वाहन की एंट्री पर रोक लगाए जाने वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

हाल ही में बस की चपेट में आए दो युवा :

बता दें कि दिनाँक 06.01.2023 को रमपुरी में दो छात्र 17 वर्षीय शिवा सोनकर,15 वर्षीय मनीष रजक गंभीर रुप से बस हादसे का शिकार हो गए थे , दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आयीं है,एक छात्र की हालात खराब होने के कारण जबलपुर मेडीकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।

 

 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज