Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Weather News : सीजन की सर्द रात में छूटी कपकपी,जानिए आज का न्यूनतम तापमान

Author Picture
Editor
Jan 8, 2023 3:31 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Weather News : जनवरी माह में ठंड के तेवर अब तल्ख हो गए हैं। शनिवार – रविवार की दरमियान रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। गलन वाली ठंड से लोगों की कपकपी छूट गई। ठंड का असर सुबह तक कायम रहा। रविवार को पहली बार न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक रजनीश यादव के मुताबिक अभी तीन दिनों तक ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है। धूप भी रही बेअसर-चार से पांच किमी की गति से चल रही उत्तरी बर्फीली हवाओं से शनिवार को दिन भर वातावरण में ठंडक घुली रही। शीतलहर के असर से धूप भी बेअसर रही। ज्यादा देर तक धूप के संपर्क पर रहने पर ठंड से राहत मिलती रही पर घरों के भीतर गलन भरी ठंड का आभास होता रहा। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले भी सड़कों से नदारद दिखे वही जरूरी काम से आने-जाने वाले गर्म कपड़े पहन कर निकल रहे हैं ,शनिवार की देर रात तक शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने विवश कर दिया। ठंड से बचने लोग आग का सहारा लेते दिखे।

 

कलेक्टर ने पुनः जारी किए आदेश :

शीत लहर की चपेट में जिले घटते तापमान को देखते हुए प्राइमरी कक्षाओं तक के छात्रों के लिए पुनः आदेश जारी करते हुए 9 से 11 जनवरी तक कलेक्टर उमरिया के डी त्रिपाठी ने छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज