Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Sagar News : शिकारी के फंदे में फसा तेंदुआ | देखिए वीडियो

Author Picture
Editor
Jan 8, 2023 4:12 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Sagar News : उत्तर वन मंडल के परिक्षेत्र बांदरी के अंतर्गत बीट आराटीला में वन एवं राजस्व क्षेत्र की सीमा के नजदीक एक नर तेन्दुए के फंदे में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी । परिक्षेत्र अधिकारी बांदरी श्री वी.एन. सोलंकी के द्वारा तेन्दुए के फंसे होने की सूचना उपवन मंडल अधिकारी हेंमत यादव को दी गई । मौका स्थल पर दोनों अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि तेन्दुआ तार के फंदे में फंसा हुआ है। मौके पर स्थिति को देखते हुये तेंदुए को बेहोश कर निकालने का निर्णय लिया गया ।

देखें वीडियो :

तार का फंदा बनाने वाले की तलाश में अमला

वनमंडल अधिकारी डी.एस. डोडवे के द्वारा मुकुदपुर जू रीवा से डॉ. श्री तोमर को रेस्क्यू के लिया बुलाया गया था। रेस्क्यू टीम मौका स्थल पर रात्रि लगभग 7 बजे पहुंची। जहां विशेषज्ञ द्वारा तेन्दुए को बेहोश कर फंदे से निकाला गया। उसके पश्चात स्वस्थ्य परीक्षण कर उसे विचरण हेतु नौरादेही अभ्यारण में रात्रि लगभग 2 बजे छोड़ा गया। क्षेत्र के डॉग स्कावड द्वारा सर्च किया जा रहा है, जिससे तार लगाने वाले अपराधी का पता चल सके।

सुरक्षित छोड़ा गया जंगल मे

फंदे से निकालने के उपरांत टीम ने  उठ तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज