मध्य प्रदेशस्टेट न्यूज

जिले की बेटी ने 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाईड में की सहभागिता

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी मे भाग लेकर कृति उरमलिया ने किया जिले का नाम रोशन

Umaria News : राजस्थान प्रदेश के पाली जिले मे 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाईड जंबूरी का आयोजन 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मूर्मू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा भारत के स्काउट गाईड के अध्यक्ष अनिल जैन विशिष्ट अतिथि रहें। राष्ट्रीय जंबूरी मे देश के 35 हजार स्काउट और गाईड तथा 400 विदेशियों ने भाग लिया।

शांति के साथ प्रगति की थीम पर जंबूरी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्काउट एवं गाईड को कैंप के माध्यम से प्रशिक्षण देना और सेवा के लिये सदैव सजग रहना था। 7 दिवसीय जंबूरी मे देश भर की विभिन्न संस्कृतियो की झलक देखने को मिलीं।

उमरिया जिले की पाली जनपद पंचायत की कृति उरमलिया ने इस राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेकर जिले का नाम रोषन किया। कृति के पिता बृजेन्द्र उरमलिया जिले के पाली थाने में सहा0 उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है।

सहायक उप निरीक्षक बृजेन्द्र उरमलिया

Sanjay Vishwakarma

संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) 41 वर्ष के हैं। वर्तमान में देश के जाने माने मीडिया संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनसे servicesinsight@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वह वाइल्ड लाइफ,बिजनेस और पॉलिटिकल में लम्बे दशकों का अनुभव रखते हैं। वह उमरिया, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने Dr. C.V. Raman University जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में BJMC की डिग्री ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker