Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : काटे गए 126 विद्युत कनेक्शन बड़े बकायादारों के बैंक अकाउण्ट होंगे सीज

Author Picture
Editor
Jan 11, 2023 1:24 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : कार्यपालन अभियंता संचा संधा मप्रपूक्षेविवितकंलि ने बताया कि उमरिया जिले में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बिल नहीं भरने पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उमरिया के द्वारा बकायादारों पर वसूली हेतु लाईन विच्छेदन का कार्य किया जा रहा है।

ग्रामीण इलाको में जिस ट्रांसफार्मर पर 40 प्रतिशत उपभोक्ताओ का बिल बकाया है या बिजली बिल का 10 प्रतिशत जमा नहीं हुआ है, उन ट्रांसफार्मरी को भी बंद किया जा रहा है। जिसके 11 जनवरी 2023 को उमरिया शहर, पाली शहर, और चंदिया शहर में कुल 126 उपभोक्ताओ की लाईन विच्छेदन का कार्य किया गया जिन पर 25.20 लाख रूपये बिजली बिल बकाया था।

इसी तरह उमरिया ग्रामीण क्षेत्र में 2 नग ट्रांसफार्मर बंद किये गये, जिन पर 1.5 लाख रूपये बिजली बिल बकाया था। आगामी तीन दिवस में भी स्थानीय और शहडोल संभाग के टीमों द्वारा भी लगभग 500 नग लाईन विच्छेदन का कार्य किया जाएगा, जिन पर लगभग 50.00 लाख रूपये बिजली बिल बकाया है। आगामी कार्यवाही में बड़े बकायादारों के बैंक अकाउण्ट भी सीज किया जाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज