मध्य प्रदेशस्टेट न्यूज

विकास नहीं, यह शिवराज की निकास यात्रा

उमरिया की जन आक्रोष रैली मे गरजे पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिर्फ घोषणाओं से प्रदेश की तस्वीर नहीं बदल सकती। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वयं कहा है कि मै घोषणा मशीन हूं। वे कहीं भी कुछ भी कह देते हैं, पर हकीकत यही है कि मध्यप्रदेश आज कर्ज की दलदल मे फंस चुका है। यह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई और अपराध मे नंबर वन बन चुका है। ये हालात सबके के सामने है, मुझे अपनी जनता पर पूरा भरोसा है, वह जरूर न्याय करेगी और आने वाले दिनो मे प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। उक्त आशय के उद्गार पीसीसी चीफ एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को न्यू बस स्टेण्ड मे आयोजित जन आक्रोष रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इससे पहले सर्किट हाऊस मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री नाथ ने कहा कि भाजपा के कुशासन से प्रदेश का छात्र, व्यापारी, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग हैरान, परेशान है और सरकार विकास यात्रा निकाल नही है। दरअसल यह विकास नहीं शिवराज की निकास यात्रा है।

•हनुमान जी को याद कर शुरू किया भाषण

चंदिया के हनुमान जी और भगवान बिरसा को नमन करते हुए कमलनाथ ने कहा कि हमारा संविधान इतना महान है कि कई देशों ने इसकी नकल की। यदि यह गलत हाथों मे चला गया तो हमारी महान संस्कृति ही खतरे मे पड़ जायेगी। भाजपा लोगों को आपस मे लड़वा कर राजनीति की रोटी सेंकना चाहती है। आज सबसे बड़ा मुद्दा विभिन्न धर्म, जातियों की संस्कृति वाले देश को बचाने का है, कांग्रेस ने हमेशा एकता को प्राथमिकता दी है।

•कुर्सी छोड़ी पर नहीं किया सौदा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 मे जब कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश की तस्वीर बदलने की ठोस पहल की गई। कृषि क्षेत्र मे क्रांति लाने के लिये सबसे पहले उन्होने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। गरीबों को सस्ती बिजली, वृद्धों की पेंशन दोगुनी कीे। कन्याओं के विवाह की राशि 51 हजार करने जैसे कई कदम उठाये गये। यह सिलसिला आगे बढ़ ही रहा था कि भाजपा सरकार ने विधायकों को खरीद कर सरकार गिरा दी। वे सौदेबाजी की राजनीति कर प्रदेश को बदनाम नहीं करना चाहते थे, इसके बजाय कुसी छोडऩा उचित समझा।

•विंध्य लिखेगा नई इबारत: राहुल भैया

प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि जनता भाजपा की मनमानी और फरेब से तंग आ चुकी है। आने वाले चुनावों मे विंध्य क्षेत्र अन्याय और अनीति की इस सरकार को बदलकर नई इबारत लिखेगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम एवं विधायक फुंदेलाल सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़वारा विधायक बसंत प्रताप सिंह, शहपुरा विधायक भूपेन्द्र सिंह मरावी समेत विंध्य, महाकौशल के कई दिग्गज और हजारों की संख्या मे जनसमूंह मौजूद था।

•कमलनाथ की नीतियों ने दिलाई जीत: अजय सिंह

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने अपने स्वागत भाषण मे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार की नीतियों के चलते विगत नगरीय निकायों व पंचायतों मे कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आगामी चुनावों मे पार्टी जिले की की दोनो सीटों पर विजय हांसिल करेगी। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सामुदाियक भवन मे मण्डलम-सेक्टर अध्यक्षों की बैठक लेकर उनसे चर्चा की।

•सम्मान पा कर छलकीं बुजुगों की आंखें

जन आक्रोष रैली मे पीसीसी चीफ द्वारा कांग्रेस व समाज के बुजुर्ग नागरिकों का शाल-श्रीफल से अभिनंदन किया गया। इनमे वरिष्ठ नेता रघुनंदन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयलाल राय, पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह, पं. मकरंद प्रसाद, रामा सोनी, मो. शफीक, पंचम सिंह, श्रीमती सियाबाई कोल, रामू कोल, परागू कोल आदि मौजूद थे। इस मौके पर सम्मान पा कर कई लोगों की आखें नम हो गई। मंच का संचालन संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा तथा शिशुपाल यादव द्वारा किया गया।

•नपा अध्यक्ष ने किया स्वागत

जन आक्रोष रैली मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव तथा समस्त पार्षदों ने कमलनाथ का स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री भोपाल से चल कर प्रात: 10.30 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचे। जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सगठन प्रभारी जगदीश सैनी, सहप्रभारी रमाशंकर शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह समेत पार्टीजनो द्वारा उनका अभिवादन किया गया।

•व्यापारियों ने सौपी गदा, निकली बाईक रैली

कार्यक्रम मे जिले के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने गदा सौंप कर हनुमान भक्त पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का स्वागत किया। इस अवसर पर देवानंद सचदेव, गोपाल खण्डेलवाल, संदीप शाहा, माधव हेमनानी, अभिषेक अग्रवाल, विनय शाहा समेत अन्य व्यापारी सम्मिलित थे। वहीं युवा कांग्रेस ने विशाल बाईक रैली के जरिये कार्यक्रम स्थल तक उनकी आगवानी की।

Sanjay Vishwakarma

संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) 41 वर्ष के हैं। वर्तमान में देश के जाने माने मीडिया संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनसे servicesinsight@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वह वाइल्ड लाइफ,बिजनेस और पॉलिटिकल में लम्बे दशकों का अनुभव रखते हैं। वह उमरिया, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने Dr. C.V. Raman University जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में BJMC की डिग्री ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker