Shorts Videos WebStories search

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुआ पथराव,CSP और TI हुए घायल

Editor

whatsapp

खंडवा में देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। इस विवाद को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए है।

मामला खंडवा के दुबे कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां एक निजी संपत्ति पर धार्मिक कार्यक्रम करने के दौरान दो समुदाय आमने-सामने हो गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

देखिए वीडियो

Khabarilal

बताया जा रहा है, कि दुबे कॉलोनी क्षेत्र के मुंशी चौक पर एक मकान में धार्मिक आयोजन को लेकर ये विवाद हुआ था। जिसमे दो पक्षो के लोग आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर के तीनों थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान कलेक्टर-एसपी भी मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। वही पथराव में CSP पूनमचंद यादव और पदम नगर थाना प्रभारी घायल हो गए है।

खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरीके से नियंत्रण में है, पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। किसी आम इंसान को कोई चोट नहीं लगी है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। माहौल खराब करने वालों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। किसी को भी शहर का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

खंडवा
Editor

मेरा नाम संजय विश्वकर्मा है,वैसे मेरा ख्याल है ‘खबर वह है, जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी सब केवल विज्ञापन है’ बतौर पत्रकार मेरा काम है, कि यथासंभव स्पष्ट रूप से ख़बरों की सच्चाई से आपको रूबरू करवा सकूँ। सच बोलता हूँ और विभिन्न परिस्थितियों में सही और सटीक काम करने का प्रयास भी करता हूँ। आप 09425184353 पर संपर्क करके मुझे खबर से अवगत करवा सकते हैं। आपका नाम और पहचान सार्वजानिक नही करूँगा।
error: RNVLive Content is protected !!