Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

DM in Action :स्वास्थ्य केन्द्रों में औचक निरीक्षण में पहुँचे कलेक्टर आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Author Picture
Editor
Mar 2, 2023 7:31 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

DM in Action :कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने 2 मार्च की दोपहर करकेली जनपद पंचायत अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र महरोई  एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र महरोई द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी पूर्णिमा बोपचे से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र  में संचालित ओपीडी , वहां उपलब्ध दवाएं तथा पैथालॉजी सुविधा की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देष दिए कि सभी एएनएम एवं सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ऐसे लोगो की सूची दी जाए जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बनें है। कलेक्टर ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी नौ ग्रामों में फायलेरिया अभियान तथा दस्तक अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। प्रत्येक व्यक्ति को फायलेरिया की खुराक खिलाई जाए।

यह भी पढ़ें : 12वीं की परीक्षा में बैठने से 2 छात्राओं की गया वंचित कलेक्टर ने गठित किया जांच दल

कुपोषित बच्चों की ली जानकारी 

सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी पूर्णिमा बोपचे ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र महरोई अंतर्गत 227 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया है। केंद्र में तीन एएनएम तथा तीन आशा कार्यकर्ता कार्यरत है। इस क्षेत्र में एक अति कुपोषित तथा 8 कुपोषित बच्चे दर्ज है, जिनका उपचार किया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की पैथालॉजी जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर टेली मेडिसिन तकनीक का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त कार्यवाही: प्रभारी सीएमओ और बाबू रिश्वत लेने के आरोप में हुए गिरफ्तार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनानें तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर प्रसूती कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, दवाओं के स्टोर, वैक्सीनेषन कक्ष, कुष्ठ निवारण कक्ष तथा मेडिसिन वार्ड का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : पीटीएस के जवान पर मधुमक्खियों ने किया जानलेवा हमला

मरीजों से रूबरू चर्चा कर ली जानकरी 

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र  में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी पाई गई। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित मरीजों से रूबरू चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भरत सिंह राजपूत, सीईओ जनपद पंचायत करकेली के के रैकवार, सीडीपीओ सुनेंद्र सदाफल सहित सुभाष सेन, बीपीएम , डीपीएम उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Suicide By Student : दसवीं की छात्रा ने पंखे पर लटक कर की आत्महत्या

Artical by Aditya
follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज