मध्य प्रदेशस्टेट न्यूज

भगोरिया को राजकीय पर्व एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

सोरवा में छीतू किराड़ के किले का जीर्णोद्धार कर स्मारक भी बनाया जाएगा अलीराजपुर में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित होगी सोंडवा क्षेत्र के 106 दूरस्थ ग्रामों तक नर्मदा जल पहुँचाने शीघ्र होगा सर्वे मुख्यमंत्री श्री चौहान सपत्निक पारंपरिक वेषभूषा में अलीराजपुर भगोरिया में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अलीराजपुर में आदिवासी समाज के भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक आदिवासी परिधान में भगोरिया नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुली जीप से शहर का भ्रमण किया और नागरिकों का अभिनंदन स्वीकार किया. इस दौरान ढोल-मंडल की थाप पर भगोरिया नृत्य करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में वाहन के आगे चल रहे थे।

यह भी पढ़ें : Holi 2023 : आदिमानव की तरह चकमक पत्थर से आग लगा आज भी यहाँ होली जलाने की हैं परंपरा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगोरिया महोत्सव के दौरान स्थानीय बस स्टैंड पर जनसभा को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे त्यौहार, जीवन मूल्य और उत्सव के क्षण हमें आनंदित करते हैं। आज भगोरिया पर्व है, सभी भाई-बहनों को भगोरिया की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगोरिया पर्व आदिवासी परंपरा और लोक पर्व का अभिन्न अंग है। लोक उत्सव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि भगोरिया को राजकीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Bandhavgarh : जंगली हाथी के अटैक से बाल बाल बचे पर्यटक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोरवा गांव में बाबा चेटू किराड़ के किले के जीर्णोद्धार, भव्य स्मारक के निर्माण और अलीराजपुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सोंडवा स्थित रानी काजल माता के मंदिर से धनबैड़ी तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क भी बनेगी.

यह भी पढ़ें : Holi 2023 : होलिका दहन को लेकर ख़त्म हुआ कन्फ्यूजन शास्त्री जी ने बताया समाधान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना से अलीराजपुर जिले के बड़े क्षेत्र में नर्मदा जल पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। सिंचाई योजना से जिले के खेत लहलहा उठेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सोंडवा विकासखंड के 106 ग्रामों में नर्मदा जल पहुँचाने के लिए शीघ्र सर्वे कराया जाएगा। हमारे जनजातीय भाई-बहनों के खेतों में, जहाँ नहरों से पानी नहीं आ पा रहा है, वहाँ पाइप लाइन डाल कर खेतों तक पानी पहुँचाया जायेगा।

यह भी पढ़ें : बिन दूल्हा मण्डप में दुल्हन ने रचा ली शादी

प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनजातीय समाज ने स्वागत कर प्रतीक-चिन्ह भेंट किया। जिले के प्रभारी और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, म.प्र. वन विकास निगम के अध्यक्ष माधोसिंह डावर, सांसद गुमान सिंह डामोर सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : घूसखोर पटवारी : 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

समूह उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगोरिया उत्सव में म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह सदस्यों के विभिन्न उत्पादों एवं जिले के युवा ग्रामीण हस्तशिल्प कलाकारों के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं एवं कलाकारों के उत्पादों को देखा और उनकी सराहना कर प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें :

 

Sanjay Vishwakarma

संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) 41 वर्ष के हैं। वर्तमान में देश के जाने माने मीडिया संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनसे servicesinsight@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वह वाइल्ड लाइफ,बिजनेस और पॉलिटिकल में लम्बे दशकों का अनुभव रखते हैं। वह उमरिया, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने Dr. C.V. Raman University जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में BJMC की डिग्री ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker