Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नशे की खेप के साथ योगेश गुप्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

Author Picture
Editor
Mar 20, 2023 10:36 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करते हुए पाए जानें त्वरित कार्यवाही कर सलाखों के पिछे डालने का फरमान जारी है उसी लहजे के साथ सिंगरौली जिले के पुलिस अक्षीधक बीरेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में थाना सरई क्षेत्र अन्तर्गत स्कूल कालेज बाजार गांव एवं बस्तियो मे पुलिस अधिकारियो के द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,आज के युवा पीढ़ी नशे के लत में फंसते चले जा रहे हैं नशे के प्रति बढ़ रहे आकर्षण एवं ध्येय को दृष्टिगत रखते हुए जन जागरूकता अभियान निरंतर किया जा रहा है.

 

गौरतलब है कि नशे के लत में युवा पीढ़ी फिसलती जा रही हैं,इसी कड़ी में गुरूवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पापल में एक व्यक्ति काफी समय से राज्य में प्रतिबंधित मेडिसिन कोडिन युक्त कफ सिरप (कोरेक्स) के अवैध व्यापार में संलिप्त है।मुखबिर सूचना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया जाकर मौके से पुलिस टीम का गठन किया गया तथा हिकमत अमली के साथ रेड कार्यवाही की गई तो ग्राम पापल में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के झोला में नशीला कफ सिरप लिये हुये मिला। जिससे नाम पता पूंछा गया तो अपना नाम योगेश कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पापल थाना सरई जिला सिंगरौली का होना बताया उसके पास के झोले की तलाशी ली गई तो झोला के अन्दर 40 नग मादक द्रव्य कोरेक्स होना पाया गया.

यह भी पढ़ें : महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ होटल में लूट सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

जिससे उक्त सिरप के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जो कोई कागजात होना नही बताया। आरोपी का कृत्य धारा 8.21.22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय पाये जाने से उपरोक्त कफ सिरप मौके में जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है,तत्पश्चात वहीं ग्राम पंचायत हर्दी में आरोपी राम सिंह गोंड पिता कुंवारे सिंह गोंड उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम हर्दी थाना सरई जिला सिंगरौली के कब्जे से 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया जाकर 8 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरई नेहरू सिंह खण्डाते,सउनि विश्वनाथ रावत, प्रधान आरक्षक आशीष त्रिपाठी,आरक्षक अनुराग मिश्रा,सूरज धाकड, रिंकू धाकड़, दिनेश कुमार, योगेश धनगर,मुकेश इवनाती,ओमप्रकाश शर्मा, हरिभजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : क्राइम ब्रांच ने लेडी तस्कर के कब्जे से जप्त की 21 हजार कीमत की शराब

रिपोर्टर : धर्मेन्द्र साहू

follow me on facebook 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज