Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पानी के लिए भटक रहे पक्षियों को राहत देगा एक सकोरा- एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट

Author Picture
Editor
Apr 3, 2023 3:45 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

गर्मी आते ही हमारे साथ ही पशु पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता अधिक होने लगती है। हम तो पानी एकत्रित करके रख लेते हैं लेकिन पशु पक्षियों को पानी की तलाश करना पड़ता है। पाली एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने अपने हाथों से युवा टीम उमरिया के सदस्यों की उपस्थिति में एसडीओपी कार्यालय में पक्षियों के लिए बांधा सकोरा और कहा कि भटक रहे पक्षियों को राहत देगा एक सकोरा। जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम के द्वारा लगातार पक्षी मित्र अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था का कार्य कर रहे हैं उसी के तहत शुभारंभ पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट को सकोरा भेंट कर एसडीओपी कार्यालय में सकोरा बांधने का कार्य किया गया।

Photo Source : Social Media

डॉ जितेंद्र सिंह जाट ने कहा कि जीव जंतुओं की सेवा करना अनुठा व मन को सुकून पहुंचाने वाला कार्य है। उन्होंने कहा कि अगर छोटा सा प्रयास कर अपने घर के आस-पास पेड़ों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं तो हर साल प्याज से मरने वाले पशु पक्षियों की संख्या में कमी आ जाएगी। लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आसपास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझा कर उनकी जिंदगी बचा सकता है। सुबह आंखें खोलने के साथ ही घरों के आसपास गौरैया मैना अन्य पक्षियों की चाहत सभी के मन को मोह लेती है। इसी उद्देश्य के साथ युवाओं विपक्षी मित्र अभियान शुरू किया है। जिस से जुड़कर आप इस नेक काम में अपना योगदान दे सकते हैं।

Photo Source : Social Media

टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि घर की बेकार सामग्री से बनाए पक्षियों का घरोंदा कोई भी व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बन सकता है उसे केवल इतना करना है कि अपने घर पड़ी अनुपयोगी वह नकारा सामग्री को पक्षियों के घरौंदा का रूप दिया जाए। इस नेक कार्य में पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट, उप निरीक्षक शरद खंपारिया, हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, अमृता सिंह, राहुल सिंह, शिखा बर्मन, माया सिंह, सिमरन सिंह, विवेक सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज