Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तेरे जैसा यार कहां,कहां ऐसा याराना : कुत्ते और बंदर की दुश्मनी बदली दोस्तीं में लोग दे रहें हैं दोस्ती की मिशाल

Author Picture
Editor
Apr 8, 2023 3:23 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

वैसे तो आपने भी आमतौर पर देखा होगा की बंदरों को देखकर कुत्ते उनके पीछे दौड़ लगा देते हैं और भौकने लगते हैं साथ ही बंदर भी मौका मिलने पर एक दो हाथ कुत्तों को जड़ने से नही चुकते हैं लेकिन खरगोन में इन दिनों  मार्निंग वाक पर निकल रहे लोगो के लिए  बंदर और कुत्ते की बीच की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इनके वीडियो भी सोशल मीडिया में जा कर वायरल हो रहे हैं.

बंदर करता है कुत्ते  के साथ जमकर मस्ती

बंदर और कुत्ते की दोस्ती की यह तस्वीरें खरगोन शहर के पुराने कलेक्टर कार्यालय के पास की हैं, सुबह सुबह यहाँ मॉर्निंग वाक करने वाले बताते हैं की कुछ दिनों पहले यह देखने में आता था की कुत्ते और इस बन्दर के बीच काफी दुश्मनी थी. बंदर कुत्ते को दौड़ा लेता था और कुत्ता भी जमकर भौकता था लेकिन आजकल दोनों के बीच की दुश्मनी दोस्ती में बदल गई है. दोनों एक दुसरे के साथ मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं बंदर कभी कुत्ते के उपर चढ़ जाता है तो काफी कुत्ता बंदर के साथ मस्ती करने लगता है. कभी दोनों एक दुसरे को दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं.

दोनों के बीच चल रही मस्ती को मार्निंग वाक में निकले लोगो ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल करने लगे जिसमे भी इनकी दोस्ती का वीडियो देखा वह देखते ही रह गया.

देखिए कुत्ते और बंदर की दोस्ती का वीडियो 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज