Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मामा शिवराज के कौन से उपहार को भांजी रखेगी जीवन भर संभालकर कर

Author Picture
Editor
Apr 8, 2023 10:35 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के रतलाम भ्रमण के दौरान उनका अपनी भांजियों के प्रति वात्सल्य एवं स्नेह एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री स्थानीय पोलो ग्राउंड परिसर में आयोजित जनजाति कार्य विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे, वहां उपस्थित एमएससी की छात्रा रुचि परिहार ने मुख्यमंत्री को एक पेन भेंट किया, तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने भी अपनी जेब से अपना पेन निकालते हुए रुचि को उपहारस्वरूप प्रदान किया।

Source : Social Media

आशीर्वाद देते हुए कहा कि आईएएस बनना, अपने मामा मुख्यमंत्री से मिलकर खुश, रूचि बोली कि अपने मामा मुख्यमंत्री का दिया हुआ उपहार मैं जीवन भर संभालकर रखूंगी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, अनिल फिरोजिया,  विधायक चैतन्य काश्यप, राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े तथा सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग पारुल जैन भी उपस्थित थे।

Source : Social Media
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज