Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

एमपी के इस शहर में देर रात फैल गया सांप्रदायिक तनाव लग गई धारा 144 जानिए क्या है पूरा मामला

Author Picture
Editor
Apr 17, 2023 7:44 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मामला दोपहर का है जब अलग-अलग धर्म के दो लड़के और एक लड़की एक रेस्टोरेंट में बैठकर साथ में चाय पी रहे थे । इसी बात को लेकर मुस्लिम लड़की पक्ष के समुदाय के लोगों ने साथ में चाय पी रहे दो हिंदू युवकों को उठाकर उनके साथ मारपीट की। इसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस थाने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। यही मामला देर रात सांप्रदायिक रंग में बदल गया। खंडवा में देर रात एक क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी।

देर रात मुस्लिम पक्ष के लोग इकट्ठा होकर शहर के मोघट थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। कुछ लोगों ने थाने पर हल्का पथराव भी किया। तुरंत ही पुलिस एक्शन में आई और भीड़ को तितर-बितर किया । यह मामला सांप्रदायिक तनाव के रूप में ज्यादा नहीं फैले इसीलिए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी। पूरे शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कलेक्टर एसपी सहित SDM भी शहर की सड़कों पर गस्त कर रहे हैं। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि इसी तरह की अफवाह ना फैलाएं शहर में पुरी तरह शांति है। 

खंडवा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोपहर में दोनों ही पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी थी, लेकिन देर रात कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की और थाने पर आकर दबाव बनाया जिसे पुलिस ने तुरंत ही नियंत्रित कर लिया। शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे इसलिए शहरी क्षेत्र में धारा 144 लगाई है।

सुनिए क्या कहा खंडवा कलेक्टर ने

सुनिए क्या कहा खंडवा एसपी ने

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज