Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ट्रक और कार की भिंडत 3 की मौत 2 घायल जानिए कहा जा रहे थे कार सवार

Author Picture
Editor
Apr 22, 2023 9:52 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश में दुखद भीषण सड़क हादसा हुआ है।  राजगढ़ जिले में यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। राजगढ़ जिले के पचोर में हुए इस सड़क हादसे में दो वाहनों की टक्कर हो गई। यहां ट्रक और कार में टक्कर हो गई जिसमें कुछ लोगों की मौतें भी हो गई हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के तो परखच्चे ही उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों से शवों को निकालकर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार पचोर में सड़क हादसे में ट्रक और कार में टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में मारे गए सभी लोग श्योपुर जिले के बताए जा रहे हैं। यह बात भी सामने आई है कि ये सभी लोग कार से उज्जैन जा रहे थे। कार में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए उज्जैन जा रहे थे।

पुलिस ने हादसे में मृतकों के नाम भी बताए हैं।  मृतकों में शामिल शर्मा, दीपक शर्मा और सुनील यादव के नाम हैं। जबकि इस घटना में जो दो लोग घायल हुए हैं उनके नाम राम मिलन, राजपाल गुर्जर हैं। पुलिस ने बताया कि घटना पचोर के पाठ टोल टैक्स की है जहां ट्रक और कार में टक्कर हो गई है। घटना के बाद यहां लोगों की भीड़ लग गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज