Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नारी सम्मान योजना कार्यक्रम के दौरान महिला पार्षद ने विधानसभा प्रभारी पर लगा दिया ये बड़ा आरोप

Author Picture
Content Writer
May 9, 2023 4:57 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कांग्रेस कार्यालय पर महिला पार्षद और विधानसभा प्रभारी के बीच हुआ विवाद, पार्षद ने नारी अपमान के लगाए आरोप, प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने होता रहा मुहवाद,शिवपुरी शहर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज गाँधी आश्रम परिषर में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेसी पार्षद ने विधानसभा प्रभारी रश्मि पवार को जमकर खरीखोटी सुना दी। बता दें कि विवाद की शुरुआत मंच से महिला पार्षद को उतारने से शुरू हुआ।

बता दें कि कार्यक्रम में कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को 1500 रुपए महीने महिला सम्मान निधि के रूप में एवं पांच सौ रुपये गैस सिलेंडर और 100 रुपये में 100 यूनिट देने की घोषणा को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन रखा गया था।

लेकिन इस आयोजन में विधान सभा प्रभारी रश्मि पवार ने पहले पहले वार्ड क्रमांक 6 की कांग्रेस पार्षद मोनिका सीटू सरैया को मंच पर जगह दी ओर कुछ देर बाद उन्हें मंच से उतर जाने की बात कह दी।विधानसभा प्रभारी द्वारा कही गई बात से पार्षद मोनिका सीटू सरैया नाराज हो गई और पार्षद सहित पार्षद पति ने महिलाओं का अपमान करने के आरोप लगा दिए। काफी देर तक चले इस हंगामे को कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा शांत कराया दिया। इसके बाद महिला पार्षद अपने पति के साथ पत्रकार वार्ता को छोड़कर चली गईं।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज