Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

10 वर्षीय मासूम हाथ में ब्लास्ट हो गई मोबाइल बैटरी

Author Picture
Editor
May 10, 2023 7:04 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने की खबर अब आए दिन सुनने मिलती है। इसी तरह एक घटना सामने आई है। जहाँ मोबाइल की बैटरी फटने से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम में मोबाइल की बैटरी से खेलते समय बैटरी ब्लास्ट हो गई जहाँ 10 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जहाँ परिजनों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो ले जाया गया।

जहाँ हालत गंभीर होने के चलते उसे 108 वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरअसल बहादुर पिता मजबूत सिंह लोधी के द्वारा बताया गया कि जिओ कंपनी का उसके पास मोबाइल है इसकी बैटरी निकाल कर वह खेल रहा था और उसमें तार लगा रहा था अचानक से तार शॉट हुआ और इसी दौरान मोबाइल की बैटरी उसके हाथ मे ही ब्लास्ट हो गई।  बैटरी ब्लास्ट होने से उसे काफी गंभीर चोटे आई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज