Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ये क्या ! कलेक्टर साब बेचने लगे सब्जियां

Author Picture
Editor
May 14, 2023 5:34 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जैविक सब्जियों को बढ़ावा देने और किसानों को इसके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर शाजापुर किशोर कुमार कन्याल आज टंकी चौराहे पर स्थित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार में पहुंचे और वहां सब्जी बेचकर फायदे बताएं। शुरूआती दौर में जहां जैविक हाट बाजार में दो दर्जन दुकानें लगती थीं वहीं इसका आंकड़ा घटकर पिछले रविवार को एक ही रह गया था। आज तीन किसानों ने जैविक सब्जियों की दुकान लगाई और कलेक्टर ने वहां सब्जियों बेची।

गौरतलब है कि गत 22 जनवरी 2023 को शाजापुर टंकी चौराहा स्थित पुरानी मंडी में तत्कालीन कलेक्टर दिनेश जैन ने स्वस्थ्य भारत, समृद्ध भारत एवं आत्म निर्भर भारत के लिए जैविक फसलों के बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया गया था। जैविक हाट बाजार शुरू होने पर करीब 24 किसानों ने जैविक फल, सब्जी और दालों की दुकानें लगाई थी। लेकिन ग्राहकों की कमी और बाजार में कम फल, सब्जी के कारण बाजार में दुकानों की संख्या निरंतर घटती चली गई। ग्राम कुड़ाना के किसान ने बताया कि जैविक हाट बाजार में पहुंचने वाले ग्राहक अलग-अलग तरह की सब्जी की मांग करते हैं। लेकिन उन्हें जैविक हाट बाजार में पर्याप्त सब्जियां नही मिल पाती हैं। जिसके कारण कम ही ग्राहक बाजार तक आ रहे हैं। ग्राहकी कम होने की वजह से मुनाफा भी कम हो रहा है।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया जैविक सब्जियां और फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अगले सप्ताह एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञों को बुलाकर जैविक सब्जियों से होने वाले फायदों को बताया जाएगा। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। हमारा शाजापुर जैविक शाजापुर बनें।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज