Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 50 मिनट में लगाए 16 चौके और 19 छक्के

Author Picture
Editor
May 23, 2023 5:17 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कथा वाचन दिव्य दरबार में पर्चा निकालने और विवादित बयानों के कारण बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पूरा देश जानता है। लेकिन उनका एक शौक क्रिकेट खेलना भी है। वह प्रतिदिन अपने व्यस्त शेड्यूल में से करीब 1 घंटा का समय निकालकर क्रिकेट खेलते हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 50 मिनट में लगाए 16 चौके और 19 छक्के
Source : Social Media

कई बार तो रात 3-4 बजे भी समय निकाल कर क्रिकेट जरूर खेलते हैं। जब समय मिलता है वो बेट उठाकर मैदान में उतर जाते हैं। जहां भी कथा करने जाते हैं वहां आयोजक उनके क्रिकेट खेलने की व्यवस्था जरूर करते हैं। इन दिनों सागर के जैसीनगर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 50 मिनट में लगाए 16 चौके और 19 छक्के
Source : Social Media

सोमवार को सुबह 6:00 बजे ही वे वेट लेकर संत निवास के पास ही क्रिकेट खेलने के लिए आ गए। उन्होंने करीब 50 मिनट तक बल्लेबाजी की और इस दौरान 16 चौके और 19 छक्के लगाए। इस संबंध में जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात की गई तो उन्होंने कहा कि व्यस्तता के कारण 3 से 5 घंटे की नींद ही ले पाते हैं। ज्यादातर समय बैठे रहते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए कुछ व्यायाम या योग करना बेहद जरूरी होता है। शरीर से पसीना निकालना भी आवश्यक है। क्योंकि क्रिकेट भी खेली है। इसलिए अब इसे शौक पूरा करने के साथ  व्यायाम का साधन भी बना लिया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज