Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सड़क पर दौड़ रही कार का पहिया हुआ पंचर एक की मौत 2 गंभीर घायल

Author Picture
Editor
May 26, 2023 10:04 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एमपी के सागर में एक कार का पहिया पंचर होने से कार पलट गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और दो बेटियां गम्भीर रूप से घायल हो गई।  सूचना मिलते ही ऐंबूलेसों से घायलों को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं गंभीर हालत में घायल व्यक्ति और उसकी दो बेटियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

दरअसल कार सवार भोपाल के कोलार क्षेत्र निवासी राज सेन अपनी पत्नि प्रीति और दो बच्चियों कशिश व हनी के साथ महरोनी शादी में गये थे। जहां से लौटते समय खुरई के पास उनकी कार का अगला पहिया पंच हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें राज सेन की पत्नि प्रीति सेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राज व उसकी दो बेटियां गंभीर रुप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला सूचना पर देहात थाना पुलिस और ऐंबूलेसों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज