Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

घर के बाहर खेलते हुए 4 वर्षीय बच्ची हुई लापता एसपी पहुंचे मासूम के घर

Author Picture
Editor
Jun 7, 2023 1:14 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

 

4 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। करीब 19 घंटे बीत जाने के बाद भी मासूम का पता नहीं चल सका है। जिसके बाद बुधवार को उज्जैन एसपी ने कमान संभाली और वे बच्ची के घर पहुंचे। बच्ची का घर के बाहर खेलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। इधर पुलिस ने अपील की है कि बच्ची के बारे में कुछ भी जानकारी लगने पर तत्काल पुलिस को खबर करे।

शहर के कमल कालोनी निवासी केटरिंग का काम करने वाले राम सिंह राणा की मासूम बेटी राजनंदिनी उर्फ नंनू घर के बाहर अपनी बड़ी बहन स्वाति के साथ खेल रही थी। इस दौरान बच्ची की माँ घर में काम कर रही थी। करीब तीन बजे तक बच्ची को देखा गया उसके बाद से वो गायब है। करीब एक घंटे तक खोजने के बाद जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिवार वालो ने पुलिस को खबर की। शहर के सभी सोशल मीडिया ग्रुप पर बच्ची के फोटो भेजे गए। लेकिन घटना के करीब 18 घंटे बीत जाने के बाद भी मासूम बच्ची का अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा बच्ची के घर पहुंचे यहाँ उन्होंने परिवार वालो से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि बच्ची दिनांक 06 जून को दोपहर 02: 45 बजे से 03:30 बजे के बीच घर के बाहर खेल रही थीं और कही चली गईं है। बच्ची के मिलने पर अपने नजदीकी थाने पर पुलिस को सूचित करे। बच्ची का रंग गोरा है और उसने ब्लैक एंड व्हाइट टीशर्ट पहने हुए था। व्हाइट पीछे ब्लैक है ब्लू, जामुनी जैसे रंग की लेगी पहने है। बच्ची का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो घर के बाहर खेल रही है और फिर वापस घर की और दौड़ते हुए चली जाती है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज