Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अभिमन्यु : उमरिया शहर में जगह जगह लगाए गए सेल्फी पॉइंट

Author Picture
Editor
Jun 14, 2023 2:25 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ संचालित कराने निर्देशित किया गया। निर्देश के पालन में महिला थाना उमरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ का शुभारंभ किया गया.

जागरूकता कार्यक्रम के अगले क्रम में उमरिया पुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर अभिमन्यु कट आउट का सेल्फी प्वाइंट लगाया गया जिसमे अधिक से अधिक आमजन द्वारा रुचि लेते हुए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली गई। उपस्थित आए समस्त आमजन को  महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कों/पुरूषो को न सिर्फमहिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज