Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नाबालिग ई रिक्शा चालकों पर पाली पुलिस का एक्शन 3 वाहन जप्त

Author Picture
Editor
Mar 3, 2025 8:15 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया एसपी निवेदिता नायडू के निर्देश में आज पाली में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान समस्त चालको के आईडी कार्ड और आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 3 ऐसे चालक जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है ऐसे चालक भी पाली नगर की सड़कों पर सरपट वाहन चलाते हुए पकड़े गए है।

पाली टीआई मदन लाल मरावी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर भ्रमण के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सवारी बैठाकर ई रिक्शा चलाते हुए नजर आए है।जिन्हें पाली थाना लाया गया है,चलानी कार्यवाही की जा रही है। वाहन मालिकों के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी। नाबालिक बच्चों से ई रिक्शा चलाना बहुत ही खतरनाक है और भविष्य में दुर्घटना हो सकती है। इसलिए तीनों वाहनों को जप्त करके उन पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही नहीं समझा इसकी दी गई है कि भविष्य में अगर वहां चलते हुए पाए गए तो वाहन मालिकों के ऊपर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टी पाली ने थाना क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि थाना क्षेत्र में जो भी ऑटो और ई रिक्शा चालक हैं वह 18 वर्ष से ऊपर होने चाहिए उनके पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं थाना क्षेत्र के समस्त अविभावकों से भी अनुरोध करता हूं कि जो बच्चे 18 वर्ष से कम के हैं उन्हें वाहन चलाने के लिए ना दें। इन नियमों का पालन करने से अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। क्योंकि नाबालिक बच्चों को यातायात के नियमों का ज्ञान नहीं होता है। इस कारण घटनाएं हो जाती हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज