Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल के समीप लगी आग मचा हड़कंप

Author Picture
Editor
Apr 4, 2023 9:54 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल के कुछ ही दूरी पर एक खेत में आग लग जाने से हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाई अन्यथा कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।

बड़नगर रोड स्थित मुल्लापुरा में पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है । आज दोपहर को कथा के दौरान पांडाल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में पराली में अचानक आग लग गई । यहां पर आयोजन समिति द्वारा अस्थाई शौचालय बनाए गए है ।

खेत में से धुआं उठते देख हड़कंप मच गया । वही आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना देकर मौके पर बुलवाया । आग लगी या लगाई गई यह स्पष्ट नहीं हो पाया था । हालांकि बताया जा रहा है कि कथा शुरू होने से 1 दिन पहले रात में आयोजन से जुड़े जिम्मेदार लोगों द्वारा खेत में खड़ी पराली जलाई गई थी । जिसने आज गर्मी अधिक होने से आग पकड़ ली ।

आग लगते ही यहां बने अस्थाई शौचालयों को तुरंत हटा कर गिराया गया वरना इनमें आग लग जाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था । वही तेज हवा चलने से भी चिंगारी उड़ कर किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती थी । इधर शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चलती रही ।

यह भी पढ़ें 

Artical by आदित्य

Follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज